पटना : बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश के बाद एक जुलाई से लेकर एक अगस्त तक स्कूलों का निरीक्षण किया गया। 26 दिनों के निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के सात हजार 914 शिक्षक गायब मिले। ऐसे शिक्षकों पर अब कार्रवाई की जा रही है। इन शिक्षकों का वेतन काटा गया है। रोजाना औसतन 25 हजार स्कूलों का निरीक्षण हुआ। 13 जुलाई को 37,223 स्कूलों का निरीक्षण हुआ।
https://22scope.com/another-decree-of-kk-pathak-issued-toll-free-number-for-children/


