अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच 31 अक्तूबर से

रांची:  झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन31 अक्तूबर से शुरू होगा. सत्यापन कार्य दो नवंबर तक चलेगा.

प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए 802 अभ्यर्थियों को सूचीबद्ध किया गया है. प्रमाण पत्रों की जांच जेएसएससी के कालीनगर चाय बागान नामकुम स्थित कार्यालय में होगी.

पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है.

आयोग ने कहा है कि दोनों पालियों के अभ्यर्थी जांच शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंच जायें. अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में की गयी प्रविष्टियों से संबंधित प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एक स्व- हस्ताक्षरित छाया प्रति तथा हाल में खींचा गया दो पासपोर्ट साइज का रंगीन फोटो लेकर आना होगा.

प्रमाण पत्रों की जांच में उपस्थित नहीं होने तथा जरूरी प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने की अवस्था में अभ्यर्थिता समाप्त करने पर निर्णय लिया जा सकता है. उल्लेखनीय है कि प्रयोगशाला सहायक के 690 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्त किया जायेगा.

Saffrn

Trending News

Water Conservation: जल-जीवन-हरियाली Mission: बेगूसराय में 808 कुओं का जीर्णोद्धार, भूजल...

बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 808 कुओं का जीर्णोद्धार और 723 सोक पिट निर्माण से भूगर्भ जलस्तर सुधारने की पहल तेज हुई।Water Conservation...

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img