गया में Lady Constable की आत्महत्या का खुला राज, जीजा ने…

गया: गया पुलिस लाइन में बीते दिनों एक महिला सिपाही के आत्महत्या मामले में पुलिस ने मृतिका के जीजा और होने वाले पति समेत तीन को गिरफ्तार किया है। मामले में गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि मृतिका सिपाही की शादी होने वाली थी। इस बीच उसके जीजा ने होने वाले पति को मृतिका का अवैध संबंध किसी सहकर्मी से होने की बात कह दी।

मामले में उसके होने वाले पति ने पूछताछ की और शादी तोड़ने की धमकी भी दी थी। उन्होंने बताया कि मृतिका के फोन डिटेल्स से मिली जानकारी के अनुसार जब उसके जीजा को हिरासत में लिया गया तो उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से सिपाही के होने वाले पति को एक सब इंस्पेक्टर बन कर फोन किया और उसका किसी पुलिसकर्मी के साथ अवैध संबंध होने की बात कही। इसके बाद उसके होने वाले पति ने फोन कर मामले की जानकारी दी और शादी तोड़ने की बात भी कही जिससे आहत हो कर महिला सिपाही ने अपने बैरक में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

मामले में पुलिस ने मृतिका के जीजा, होने वाले पति समेत तीन को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीते 11 नवंबर को गया पुलिस लाइन बैरक में एक महिला सिपाही ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। महिला सिपाही की मौत के बाद पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फ़ैल गई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और छानबीन के दौरान तीन को गिरफ्तार किया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Darbhanga में विकास के साथ ही बढ़ने लगा है फ्रॉड, ठग रहे लोगों से उनकी गाढ़ी कमाई

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Lady Constable Lady Constable Lady Constable

Lady Constable

Saffrn

Trending News

BC-EBC छात्राओं के लिए दूसरा मौका, 10 अप्रैल तक फिर खुला...

पटना : पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में शैक्षणिक...

बंगाल चुनाव प्रचार के लिए कोलकाता रवाना हुए सम्राट, कहा- BJP...

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी पटना से आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कोलकाता रवाना हुए। वे वहां...

BPSC TRE-4 विज्ञापन के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, गांधी मूर्ति...

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) TRE-4 के विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी कड़ी...

रांची के Private Schools पर प्रशासन की सख्ती, मनमाने फीस वृद्धि...

Jharkhand: झारखंड के अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। Private Schools के फीस बढ़ोत्तरी के मनमानी पर प्रशासन ने कड़ा...

टाटानगर में ट्रेनों की लेटलतीफी पर Saryu Roy का धरना, रेलव...

Jamshedpur: जमशेदपुर के टाटानगर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ जमशेपशुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy का धरना मंगलवार को शुरू हुआ। इसमें विश्व...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img