BC-EBC छात्राओं के लिए दूसरा मौका, 10 अप्रैल तक फिर खुला पोर्टल

पटना : पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए दूसरा मौका दिया गया है। जिन छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा पास की है लेकिन प्रथम मेधा सूची में जगह नहीं बना पाईं, उनके लिए विभाग ने पोर्टल दोबारा खोल दिया है।

अब वे 10 वैकल्पिक विद्यालय चुन सकेंगी, इसके लिए 3 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे

अब वे 10 वैकल्पिक विद्यालय चुन सकेंगी। इसके लिए तीन अप्रैल से 10 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे। कक्षा-6 से कक्षा-9 के लिए कुल 760 सीटों के आलोक में आवेदन लिए जाएंगे। इनमें सबसे अधिक कक्षा-6 के लिए 464 सीटें उपलब्ध है। इसके अलवा कक्षा-7 के लिए 164, कक्षा-8 के लिए 52 और कक्षा-9 के लिए 80 सीटों पर आवेदन लिए जाएंगे। ये सीटें राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित 39 कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में उपलब्ध हैं। इन स्कूलों में छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन, शिक्षा, खेलकूद और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

BC EBC Welfare Department 22Scope News

विद्यालय चयन करते समय अभ्यर्थी के लॉगिन पर विद्यालय का नाम एवं उसके कक्षा व कोटि में उपलब्ध सीटों की संख्या प्रदर्शित है – विभाग

विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि विद्यालय चयन करते समय अभ्यर्थी के लॉगिन पर विद्यालय का नाम एवं उसके कक्षा व कोटि में उपलब्ध सीटों की संख्या प्रदर्शित है। अभ्यर्थी उक्त रिक्तियों को ध्यान में रखते हुए ही अपने विद्यालय का चयन करें। द्वितीय मेधा सूची 12 अप्रैल को जारी की जाएगी। वहीं नामांकन की प्रक्रिया 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेगी।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : उद्यान निदेशालय को गोल्डन पीकॉक अवार्ड-2026, मखाना बना ‘ब्रांड बिहार’

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...