रांचीः झारखंड मंत्रालय में आज झारखंड विधानसभा प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रभारी सचिव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन विधानसभा में होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया।
ये भी पढे़ं- राजधानी रांची में महिला के साथ बीच सड़क पर हुई बदसलूकी
यह आमंत्रण मुख्यमंत्री को आगामी 22 नवंबर को आयोजित होने वाले “झारखंड विधान सभा के 23वीं वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया। मालूम हो बिहार से अलग होने के बाद 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा की स्थापना हुई थी। उस दिन के बाद इसी दिन झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जाता है।


