राजधानी रांची में महिला के साथ बीच सड़क पर हुई बदसलूकी

रांचीः राजधानी रांची में एक महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। रांची के डिबडीह पुल पर एक महिला के साथ बदसलूकी हुई है। इस घटना की शिकायत महिला ने रांची एसपी से की है। हालांकि इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

जानकारी के अनुसार महिला रात के 10 बजे अपने गाड़ी में सवार होकर बेटे के साथ लालपुर से बिरसा चौक की तरफ आ रही थी। इसी दौरान एक स्कोर्पियो गाड़ी बहुत देर से उसका पीछा कर रही थी। गाड़ी में सवार लोग बार-बार होर्न बजा रहे थे। महिला को लगा कि शायद गाड़ी साइड मांग रही है इसलिए उसने साइड भी दिया पर फिर भी वे होर्न बजाते ही जा रहे थे। पूरा रोड खाली होने के बाद भी वे साइड नहीं ले रहे थे।

ये भी पढ़ें- जोर-शोर से चल रहा है 4 दिवसीय आस्था का महापर्व छठ की तैयारी

महिला के साथ गाली-गलौज भी की गई

इसी दौरान डिबडीह पुल के पास एक स्कोर्पियो गाड़ी महिला की गाड़ी को आवरटेक करते हुए सामने आकर रुकी। उन लोगों ने गाड़ी इस तरह से ओवरटेक किया कि महिला न आगे जा सकती थी न ही पीछे। इसके बाद उस गाड़ी में सवार लोगों ने महिला के साथ बदसलूकी की।

महिला के अनुसार वह गाड़ी विधायक की बताई जा रही है। बदसलूकी के दौरान स्कोर्पियो में सवार लोगों ने महिला के साथ गाली-गलौज भी की है। इस दौरान महिला ने पीसीआर को कई बार फोन कर इस घटना की जानकारी भी दी पर पीसीआर की गाड़ी नहीं आई।

ये भी पढ़ें- Breaking : बाघमारा – बीसीसीएल कर्मी के मौत पर बवाल

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...

Bihar Law and Order: अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, डायल-112 और...

Bihar Law and Order: बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।...