सचिव केके पाठक ने दी गलियां..वीडियो वायरल, मामला दर्ज

PATNA: मद्द्य निषेध विभाग के सचिव केके पाठक को बैठक के दौरान आला अधिकारियों के साथ बिहारियों को गाली देना भारी पड़ गया है. सचिव केके पाठक के खिलाफ बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने के.के. पाठक के खिलाफ केस दर्ज करने का एलान किया है. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आज सचिवालय थाने पहुंचे और उन्होंने केके पाठक के खिलाफ आवेदन दिया है. आवेदन में संघ ने आरोप लगाया है कि के के पाठक बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अपशब्द बोल रहे हैं.

thana prabhari 22Scope News


पूर्व में भी केके पाठक के खिलाफ अभद्रता के आरोप में हुआ है मामला दर्ज

adhyaksh 22Scope News


बिहार प्रशासनिक सेवा के अध्यक्ष शशांक शेखर ने कहा कि पूर्व में भी एक मामले में केके पाठक ने अभद्रता की थी जिसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इस बार भी वायरल वीडियो में बैठक के दौरान सचिव ना सिर्फ अधिकारियों को गाली दे रहे हैं बल्कि बिहारियों को भी भला-बुरा कह रहे हैं. वहीं इस मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि अभी अधिकारियों ने सचिवालय थाना में आवेदन दिया है.

दोषी पाए जाने पर होगी सचिव के खिलाफ कार्रवाई- मंत्री

मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक का बिहार के अफसरों और बिहारियों को बुरा भला यहां तक कि गली देते वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद मध निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

मानसिक रुप से विक्षिप्त हो गये हैं केके पाठक: सुनील कुमार तिवारी

sunil kumar tiwary 1 22Scope News


आईएएस अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि केके पाठक मानसिक रुप से विक्षिप्त हो गये हैं इसलिए उनका इलाज कराया जाये. उन्होंने सरकार से केके पाठक को पद से हटाने की मंाग की है. उन्होंने कहा कि इसके लिए कल सभी पदाधिकारी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. और मौन रहेंगे.

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img