बिहार में बड़े पैमाने पर IAS-IPS अफसरों का ट्रांसफर

बिहार के गृह विभाग ने जारी किया आदेश

पटना : बिहार में बड़े पैमाने पर IAS-IPS अफसरों का ट्रांसफर किया गया.

इसके लिए बिहार के गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.

बिहार सरकार ने 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है.

साथ ही 12 आईएएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया है.

वहीं बिहार पुलिस के 5 अफसरों का भी तबादला किया गया है.

बता दें कि नीतीश सरकार ने दो आईपीएस को सस्पेंड कर दिया है.

आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार और दया शंकर का निलंबन हुआ है.

एमआर नायक बने गया का नया आईजी

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के साथ ट्रैफिक आईजी रहे एमआर नायक को मगध क्षेत्र,

गया का नया आईजी बनाया गया है, वहीं गया के आइजी रहे विनय कुमार को नई जिम्मेवारी सौंपी गई है. आईजी पुलिस मुख्यालय की नई जिम्मेदारी उनको दी गई है. इसके अलावा वो बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के आईजी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

letter 2 22Scope News

केएस अनुपम को मिली गृह विभाग की जिम्मेदारी

अभी तक आईजी मुख्यालय के पद पर रहे गणेश कुमार को तकनीकी सेवाएं एवं वायरलेस में आईजी का पद दिया गया है, इसके साथ ही वह आईजी आधुनिकीकरण के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. आईजी आधुनिकीकरण रहीं केएस अनुपम को गृह विभाग में नया दायित्व सौंपते हुये विशेष सचिव बनाया गया है. अभी तक विशेष सचिव की जिम्मेदारी आईपीएस विकास वैभव संभाल रहे थे. आईजी विकास वैभव को अब आईजी सह अपर महासमादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अ​ग्निशमन सेवा का दायित्व सौंपा गया है.

letter1 22Scope News

अफसरों का ट्रांसफर: कटिहार रेल एसपी संजय भारती को जमालपुर रेल एसपी का मिला अतिरिक्त प्रभार

दयाशंकर के निलंबन के बाद खाली पड़े पद पर जमालपुर रेल एसपी आमिर जावेद को पू​र्णिया का नया एसपी बनाया गया है. पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (क्यू) निलेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-पांच का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है. उधर कटिहार रेल एसपी संजय भारती को जमालपुर रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार मिला है.

letter12 22Scope News

बिहार पुलिस सेवा के पांच पदाधिकारियों का भी तबादला

वैशाली एएसपी शुभांक मिश्रा को फारबिसगंज का एसडीपीओ बनाया गया है. रोहतास के एएसपी के रामदास को गया के शेरघाटी का एसडीपीओ, गया की एएसपी स्वीटी सहरावत को औरंगाबाद सदर एसडीपीओ, मुजफ्फरपुर के एएसपी सरथ आर एस को मोतिहारी के चकिया का एसडीपीओ और दरभंगा के एएसपी विक्रम सिहाग को रजौली का नया एसडीपीओ बनाया गया है. गृह विभाग द्वारा जो अधिसूचना जारी की गई हैं उसमें बिहार पुलिस सेवा के पांच पदाधिकारियों का भी तबादला किया है.

प्रवेंद्र भारती बने पटना के नये ट्रैफिक डीएसपी

शेरघाटी के एसडीपीओ रहे प्रवेंद्र भारती अब पटना के नये ट्रैफिक डीएसपी बनाये गये हैं. मोतिहारी के चकिया के एसडीपीओ संजय कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, जबकि फारबिसगंज के एसडीपीओ रामपुकार सिंह को पुलिस मुख्यालय पटना, संजय कुमार पांडेय को रजौली एसडीपीओ से सीआइडी जबकि गौतम शरण ओमी को औरंगाबाद सदर एसडीपीओ से विशेष शाखा के डीएसपी का दायित्व सौंपा गया है. इसके अलावा आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. कुल 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, साथ ही बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...