तेज प्रताप की दरियादिली, देखिए कैसे और किसे गिफ्ट किया आईफोन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वह शनिवार देर शाम पटना के बोरिंग रोड पर मिठाई खाने निकले. चमचम और क्रीम चॉप के शौकीन तेजप्रताप की नजर तभी कलम (पेन) बेचती मासूम पर पड़ी. इस पर वह रुक गए और उससे ढेर सारी बातें की.

पुनाईचक की मेघा ने उनको बताया कि पापा ऑटो चलाते हैं. मैं अभी स्कूल नहीं जाती, पर ट्यूशन पढ़ती हूं. इसके बाद तेज प्रताप ने उससे गेम के बारे में भी बात की. बातों-बातों में उससे उनका अटैचमेंट हो गया और उसको अपना नंबर देने लगे, तभी बच्ची ने बताया कि मेरे पास मोबाइल नहीं है. इस पर वह उसे लेकर मोबाइल की दुकान पहुंच गए और आईफोन खरीद कर दिया. उसकी कीमत 50 हजार रुपए थी.

मोबाइल देने के बाद तेज प्रताप ने बच्ची से कहा, फोन पर खूब मन लगाकर पढ़ाई करना. गेम कम खेलना. बच्ची से बातचीत का वीडियो भी तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. अपना मोबाइल नंबर भी लिख कर दिया.

मेघा ने बताया, मैं नहीं जानती कि आईफोन देने वाले कौन हैं. बाद में लोगों ने उसे बताया गया कि ये तेज प्रताप यादव हैं और लालू यादव के बेटे हैं. तेज प्रताप यादव ने बच्ची को अपना मोबाइल नंबर भी लिख कर दिया. साथ ही आईफोन कैसे काम करता है और इसे कैसे चार्ज किया जाता है, इसकी भी जानकारी तेज प्रताप यादव ने दी.

रिपोर्ट: शक्ति

तेज प्रताप बिहार में निकालेंगे न्याय यात्रा, बढ़ते अपराध सरकार की खोलेंगे पोल

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!