दिल्ली : जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर पथराव, हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल

नई दिल्ली : जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौके पर निकली शोभायात्रा पर पथराव की गई.

इसके बाद उपद्रवियों ने आगजनी भी की. इसके बाद विवाद हिंसा में बदल गया.

इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.

कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जहांगीरपुरी में

आरएएफ की दो कंपनियों की तैनाती की गई. हालांकि स्थिति अभी नियंत्रण में है.

अमित शाह ने की पुलिस कमिश्नर से बात

इस हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने

दिल्ली पुलिस आयुक्त और विशेष पुलिस आयुक्त से फोन पर बात की.

अमित शाह ने दोनों अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि

दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू रूप से चले, इसको लेकर सभी तरह के इंतजाम किए जाएं.

दोषियों को मिले सख्त सज़ा- अरविंद केजरीवाल

वहीं, इस घटना को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के जहांगीर पुरी में शोभायात्रा में पथराव की घटना बेहद निंदनीय है. जो भी दोषी हों उन पर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए. सभी लोगों से अपील है कि वह एक दूसरे का हाथ पकड़कर शांति बनाए रखें. उन्होंने आगे कहा, ‘’बिना शांति देश तरक्की नहीं कर सकता. एजेसिंयां और दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है तो केंद्र सरकार दिल्ली में शांति व्यवस्था बनाए रखे.’’

साजिश के तहत हुआ पथराव- मनोज तिवारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘’हनुमान जन्मोत्सव पर आज जहांगीरपूरी दिल्ली में पथराव की घटना हुई. ये राजधानी दिल्ली में एक बड़ी साज़िश के तहत हो रहा है. इसकी तत्काल जांच कर दोषियों को सख़्त से सख़्त सजा मिले.’’

शोभायात्रा पर हुआ पथराव

बता दें कि आज हनुमान जयंती के मौके पर पूरे देश में महाउत्सव मनाया जा रहा है. इस दौरान दिल्ली में जहांगीरपुरी इलाके में शोभायात्रा निकाली गई. यहां कुशल सिनेमा के पास शाम करीब साढ़े 5 बजे शोभायात्रा में चल रहे लोगों के ऊपर पत्थरबाजी और आगजनी की गई. बवाल के दौरान कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी.

Saffrn

Trending News

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...

रसूलपुर ग्राम पंचायत बना महिला नेतृत्व का अनुपम मॉडल

Patna: बिहार के रोहतास जिले की रसूलपुर ग्राम पंचायत ने महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण प्रशासन और सतत विकास के क्षेत्र में एक बेहतरीन मिसाल कायम...

असम के बाद अब बंगाल में भी गरजेंगे CM Hemant Soren,...

Jharkhand: देशभर के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। झारखंड से सटे राज्यों में झारखंड के नेता भी एक्टिव हैं खासकर...

सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन देश के लिये अपूरणीय...

Patna: मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है। उनका निधन देश के लिये...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img