शर्मनाक! कोडरमा में स्वास्थ्य केंद्र में बेहोश पड़ी महिला मरीज से छेड़छाड़ करते पकड़ा गया कंप्यूटर ऑपरेटर

कोडरमा. प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला मरीज से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र में बेहोश पड़ी महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ करते कंप्यूटर ऑपरेटर पकड़ा गया है।

स्वास्थ्य केंद्र में महिला मरीज से छेड़छाड़

महिला बच्चेदानी का आपरेशन करने प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हुई थी। मंगलवार दोपहर में उसका सफल आपरेशन भी चिकित्सकों के द्वारा किया गया। महिला अस्पताल के बेड पर बेहोश पड़ी थी। इतने में शाम के वक्त स्वास्थ्य केंद्र का कंप्यूटर ऑपरेटर चंदन महिला का बुखार जांच करने थर्मामीटर लेकर पहुंचा और उस क्रम में महिला के साथ छेड़खानी की।

इधर, महिला का पति भनक लगते ही छेड़छाड़ की पूरी वारदात अपने मोबाइल में सबुत के तौर पर कैद कर ली और उसके बाद कंप्यूटर ऑपरेटर से पूछताछ की तो आपरेटर महिला के पति पर भी भड़क उठा। इतने में जब महिला के पति ने छेड़छाड़ का वीडियो मोबाइल में कैद कर लेने की बात कही तो ऑपरेटर चंदन महिला के पति का मोबाइल लेकर भाग गया। भागने के क्रम में बारिश के कारण वह गिर पड़ा। इसके बाद महिला के पति ने वहां मौजूद लोगों की मदद से कंप्यूटर ऑपरेटर चंदन को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी।

इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने चंदन को पकड़कर थाने ले आई और वीडियो के आधार पर उससे पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी तरफ मामले की जानकारी मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने कार्रवाई करते हुए उसे हटा दिया है और जांच के लिए कमिटी गठित की है। सिविल सर्जन ने घटना को निंदनीय बताया है। बता दें कि सदर अस्पताल में 21 जून को फर्जी डाक्टर बन महिला मरीजों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!