Advertisment

विधानसभा चुनाव से पहले आजसू और भाजपा को झटका, उमाकांत रजक और केदार हाजरा जेएमएम में शामिल

रांची. खबर झारखंड की सियासत से है। विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में आजसू और भाजपा को झटका लगा है। आजसू नेता उमाकांत रजक और पूर्व भाजपा विधायक केदार हाजरा ने जेएमएम का दामन थाम लिया है। सीएम हेमंत सोरेन ने दोनों को जेएमएम का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।

एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा

बता दें कि, आज विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड बीजेपी और आजसू की संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें आसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्य बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो और सीपी चौधरी के साथ अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान एनडीए दलों के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा की गयी। इसमें आजसू को 10, जदयू को दो और एक सीट लोजपा को दी गयी। शेष 68 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

Bihar Investment News: 51,600 करोड़ के MoU से बदलेगी बिहार की...

बिहार में 51,600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 10 प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU हुआ। स्टील, टेक्सटाइल, न्यूक्लियर एनर्जी और फार्मा सेक्टर...

SC ST Reservation Update: SC में केंद्र का बड़ा बयान, एससी...

SC ST Reservation Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि एससी और एसटी में OBC की तरह Creamy Layer लागू नहीं की...

NEET UG Exam Update: CBT Mode और दो चरणों में परीक्षा...

NEET UG Exam Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि NEET UG परीक्षा CBT मोड या JEE की तर्ज पर दो चरणों...