Shocking : गुदड़ी प्रखण्ड – स्वास्थ्य केंद्र बंद – नवजात शिशु की मौत

Report : Santosh Verma

चाईबासा : नवजात शिशु की मौत – पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखण्ड में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली।

खटिया से ढोकर गर्भवती महिला को पाँच किलोमीटर दूर लाया गुदड़ी।

स्वास्थ्य केंद्र बंद रहने पर गर्भवती महिला को समय पर नहीं मिला ईलाज, जन्म के बाद नवजात शिशु की हो गयी मौत।

पश्चिमी सिंहभूम के सुदूर क्षेत्र में स्थित गुदड़ी प्रखण्ड में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली से एक गर्भवती महिला को समय पर

ईलाज नहीं मिल पाने से नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आया है।

नवजात शिशु की मौत
नवजात शिशु की मौत
नवजात शिशु की मौत

गुदड़ी प्रखंड मुख्यालय से करीब दस किमी दूर तुजुर गांव की गर्भवती महिला सनीयोरो कुमारी

को बीती रात को प्रसव पीड़ा होने लगी।

गाँव तक सड़क नहीं होने के कारण आज सुबह उसे परिजनों ने खटिया से ढोकर पाँच किलोमीटर दूर गुदड़ी तक लाया।

लेकिन गुदड़ी में संचालित स्वास्थ्य केंद्र बंद रहने के कारण उसे यहाँ ईलाज नहीं मिल पाया।

जिसके बाद उसे गुदड़ी से वाहन से 45 किलोमीटर दूर स्थित सोनुआ अस्पताल लाया गया।

लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और यहाँ प्रसव के बाद नवजात बच्चे की मौत हो गयी।

ये इस क्षेत्र का ऐसा पहला मामला नहीं है, बल्कि इस क्षेत्र से स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली के

अबतक कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब सुधरेगी गुदड़ी प्रखण्ड क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...