भक्तिपूर्ण माहौल में ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुरबाड़ी से श्री राम मंदिर प्रतिकृति रथ रवाना

पटना : श्रीश्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के तत्वाधान में आज पटना के कदमकुआं स्थित श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुरबाड़ी से पटना महावीर मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस मौके पर भक्तिपूर्ण माहौल और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति रथ की आरती वन्दना कर उस रथ को रवाना किया।

सम्राट चौधरी ने इस मौके पर अयोध्या में श्रीराम मंदिर की चर्चा करते हुए कहा कि 500 सालों से भगवान राम को भी ऐसे भागीरथ का इंतजार था जो उन्हें मंदिर बनाकर स्थापित करें। इसके लिए हिंदुओं और सनातनियों ने लंबी लड़ाई लड़ी, संघर्ष किए और इसका प्रतिफल है कि अब भगवान श्रीराम 22 जनवरी को भव्य मंदिर में स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि अब अयोध्या की पवित्र धरा में प्रभु श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इस दिन की प्रतिक्षा करोड़ों सनातनियों को वर्षों से थी।

इस मौके पर विधायक नंदकिशोर यादव ने कहा कि पूरा देश राममय हो चुका है, राम के रंग में रंग चुका है और भक्तिपूर्ण माहौल बना हुआ है। विधायक नितिन नवीन ने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में श्रीराम पधार रहे हैं और जिस तरह से पूरा देश राम के रंगों में रंगा हुआ है। पटना की धरती भी इससे अछूती नहीं है। पटना में लगातार तीन दिनों तक श्री रामनवमी कमेटी के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस मौके पर दीघा विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद राजेंद्र गुप्ता, मेयर सीता साहू , डिप्टी मेयर रश्मि चंद्रवंशी, श्रीश्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के अध्यक्ष सरदार जगजीवन सिंह बबलू,
नितिन, अभिषेक, कुलभूषण और निरंजन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ठाकुरबाडी से प्रारंभ यह रथ यात्रा एग्जीबिशन रोड, डाक बंगला चौराहा होते हुए पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पर रुकी। यहां आरती की गई और उसके बाद डाक बंगला चौराहा के समीप आकर सभी पूजा कमेटियों को दीप वितरण किया गया।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img