रिपोर्टः विवेक पांडे/ न्यूज 22 स्कोप
पटनाः भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब लाठीचार्ज को लेकर बीजेपी के प्रदेश कार्यालय से हस्ताक्षर अभियान का शुरू किया गया. जिसको लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा की जिस तरह से नीतीश कुमार की सरकार ने जो जेपी के धरती को कलंकित करने का काम किया यह बिहार की जनता वरदास नहीं करेंगे. उन्होंने कहा की सरकार ने जो वादा 10 लाख सरकारी नौकरी का वादा किया था. उसी का हिसाब मांगा तो हमलोग पर लाठी चार्ज किया गया. सम्राट चौधरी ने कहा कि इसके खिलाफ आज से हमलोग 9 अगस्त तक सरकार के विरोध करेंगे.







