सिमडेगा में कोलेबिरा लचरागढ़ मुख्य पथ में बोंगग्राम के समीप अज्ञात अपराधियो ने एक पोकलेन में आग लगा दी।
घटना देर रात की है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ डेविड ए ढोढराय घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच कर रहे है।
यह आगजनी किस वजह से की गयी है,क्या इस संबंध में कोई धमकी मिली थी या मामला लेवी
से जुड़ा है इसे लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

पोकलेन फुंका
पोकलेन पूरी तरह जल गया है। सड़क किनारे पेट्रोल पंप के ठीक समीप यह खड़ा था।
अपराधियों ने जब इसमें आग लगाई तो यह हादसा बड़ा हो सकता था।
आग पर जब तक काबू पाया गया पोकलेन पूरी तरह जल गया था।
पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसमें किसका हाथ हो सकता है।
गौरतलब हो राज्य के मुख्यमंत्री का 29 तारीख को इसी क्षेत्र में कार्यक्रम का होना है ऐसे में आगजनी
की घटना को लेकर पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.
Highlights


