बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार रांची पहुंची सीता सोरेन….

रांचीः JMM छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद सीता सोरेन आज रांची पहुंची। दोपहर 12ः50 बजे सीता सोरेन रांची पहुंची है। रांची पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीता सोरेन का जोरदार स्वागत किया।

रांची पहुंचने के बाद सीता सोरेन सबसे पहले रांची एयरपोर्ट से बिरसा चौक जाएंगी और बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। उसके बाद सीधे वे हरमू रोड स्थित बीजेपी कार्यालय जाकर बीजेपी नेताओं से मुलाकात करेंगी।

बता दें कि JMM से नाराज चल रही सीता सोरेन ने 18 मार्च को JMM से इस्तीफा देकर दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में बीजेपी का दामन थाम लिया था। बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार सीता सोरेन रांची पहुंची है।

 

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img