उत्तर भारत में बर्फबारी जारी, झारखंड में हल्की ठंडक का असर

रांची: उत्तर भारत में बर्फबारी का दौर अब भी जारी है, और इसका आंशिक प्रभाव झारखंड के मौसम पर देखा जा रहा है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिम इलाके में पहुंचने के कारण झारखंड के कई जिलों में सुबह और शाम को कनकनी, धुंध और कोहरे का अनुभव हो रहा है।

दिन के समय हल्के बादल और गुलाबी धूप के कारण वातावरण में हल्की नमी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को कोहरा और आकाश में बादल छाए रहेंगे, जबकि 21 जनवरी से ठंड में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह से ठंड का व्यापक असर समाप्त हो सकता है।

शुक्रवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो गुरुवार की तुलना में 0.5 डिग्री अधिक है। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान सरायकेला के जगन्नाथपुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चाईबासा का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिनभर गुलाबी धूप और बारिश की संभावना न होने के कारण पिकनिक मनाने वालों के लिए यह समय बेहतर है। लोग इस सुहावने मौसम का आनंद उठा सकते हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!