मधेपुरा : मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत परमानपुर ओपी क्षेत्र के भतार अंधा गांव में पति के साथ मिलकर सौतन ने पहली पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बारे में मृतिका के परिजनों ने बताया कि 10 साल पहले वरंधा गांव के हरिराम यादव के पुत्र रंजीत यादव से रानी कुमारी की शादी हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही दहेज के लिए विभिन्न तरह से प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसके बाद रंजीत ने दूसरी शादी कर ली और फिर दोनों मिलकर रानी को प्रताड़ित करने लगा।
वहीं जिसके बाद रानी ससुराल छोड़कर मायके में रहने लगी काफी दिनों के बाद तीन-चार दिन पहले रानी को उनके मायके से बुलाया गया। यह कह कर कि उनके बेटे को बिजली का करंट लग गया है। जब रानी वहां पहुंची तो सौतन ने उनके पति व अन्य परिवारों के साथ मिलकर ईट से सर पर वार कर घायल कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के द्वारा इस मामले में सौतन सहित परिवार वालों खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की मांग की गई है।
रमण कुमार की रिपोर्ट







