नई दिल्ली : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बुधवार को करीब तीन घंटे पूछताछ की.
ईडी ने उनको पूछताछ के लिए 25 जुलाई को फिर बुलाया है.
इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश भर में प्रदर्शन किया.
सोनिया गांधी से पूछताछ के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पूछताछ के लिए पेश हुईं.
उन्होंने कहा जो पूछना है पूछिए, मैं रात 8 बजे तक बैठने के लिए तैयार हूं.
कल भी आ सकती हूं. सोनिया गांधी ने कहा कि ईडी के पास सवाल नहीं थे.
पूछताछ के दौरान एक डॉक्टर भी रहे मौजूद
बता दें कि सोनिया गांधी जेड+ श्रेणी की सुरक्षा के साथ ईडी दफ्तर अपने बच्चों
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पहुंची थीं.
अधिकारियों ने बताया, प्रियंका गांधी ईडी दफ्तर में ही अपनी मां का इंतजार कर रही थीं.
ताकि, उनकी तबीयत खराब होने पर उनको दवाई दे सकें.
हालांकि, प्रियंका गांधी को पूछताछ कक्ष से दूर रखा गया था.
ईडी दफ्तर में पूछताछ के दौरान एक डॉक्टर मौजूद था. वहीं अगर उन्हें थकान होती तो उनके लिए आराम करने के लिए एक कमरे का इंतजाम किया गया था. उसे पूछताछ की रिकॉर्डिंग की गई है.
कांग्रेस पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन
सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस सांसदों ने संसद के गेट-1 पर प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने ‘सत्यमेव जयते’ और ‘सच ना डरा है, ना डरेगा’ के पोस्टर पकड़े हुए थे.
कांग्रेस की अध्यक्षता 13 विपक्षी दलों ने की बैठक
सोनिया गांधी के ईडी के सामने पेश होने से पहले करीब 13 विपक्षी दलों ने कांग्रेस की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया. बैठक का मुद्दा था- केन्द्र सरकार की ‘प्रतिशोध की राजनीति’. विपक्षी नेताओं का आरोप है कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष के नेता को परेशान करने के लिए किया जा रहा है.
बैठक में टीआरएस भी हुईं शामिल
इस बैठक की खास बात यह थी कि इसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस भी शामिल हुई. अब तक इस पार्टी ने उन बैठकों से दूर बना रखी थी जिसमें कांग्रेस शामिल होती थी.
कांग्रेस कार्यकर्ता झुकने वाले नहीं- गहलोत
पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से कांग्रेस और उसके नेता और कार्यकर्ता झुकने वाले नहीं हैं. गहलोत ने कहा, ‘सोनिया जी को पूछताछ को बुलाए जाने की मैं निंदा करता हूं. बेहतर होता कि उनके आवास पर जाकर उनका बयान लेते.’
Highlights







