सोनू सूद ने बिना आंख के जन्मे बच्चे के इलाज का लिया जिम्मा

रिपोर्टः अनिल शर्मा/ न्यूज 22स्कोप

नवादाः एक मां के लिए सुखद एहसास होता है जब उसका बच्चा धरती पर जन्म लेता है और वो बच्चा जब आए और पता चले कि उसमें कमी है तो क्या गुजरेगी उस मां पर. इस धरती पर एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया जिसकी आंखे ही नहीं है. पूरा मामला जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के गोगन पंचायत के अमरपुर गांव का बताया जाता है. जहां एक ऐसा बच्चा पैदा हुआ जिसकी आंखे ही नहीं है. पीड़ित बच्चे का परिवार के पास पैसे का अभाव रहने के कारण पीड़ित परिवार अपने बच्चे का इलाज नहीं करा पाए. वहीं इस पीड़ित बच्चे का विडियो सोशल मीडिया पर देख बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इस गरीब परिवार के लिए मसीहा बनकर सामने आए है. सोनू सूद बिन आंख के बच्चे गुलशन का इलाज कराने का जिम्मा अपने कंधों पर ले लिया है.

सोनू की वजह से सामान्य जीवन जी पाएगा गुलशन

सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा है की ‘चल बेटा गुलशन, इलाज का समय हो गया, अब अपनी आंखों से दुनिया देख. बिन आंख के जन्मे एक 11 महीने का मासूम गुलशन अब सिर्फ सोनू की वजह से सामान्य जीवन जी पाएगा. गुलशन के पिता राजेश चौहान रिक्शा चालक बताए जाते है. पीड़ित बच्चे गुलशन का पिता राजेश रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजर बसर करते है. मां गृहणी बताई जाती है. वहीं गुलशन के परिवार का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान लिए के सभी चेकअप हुए, लेकिन ऐसी किसी बात का संदेह नहीं था. वहीं बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के वजह से अब गुलशन बहुत जल्द दुनिया को देखेगा. पीड़ित बच्चे का पिता ने बताया की सोनू सूद सिर्फ एक्टर ही नहीं हैं, बल्कि वो हर जरूरतमंद देशवासी के लिए मसीहा बन चुके हैं. सोनू सूद ने कई लोगों की मदद करके उन्हें नई जिंदगी दी है. पीड़ित बच्चे का परिवार सोनू सूद को अपना भगवान मान चुके है.

जरूरतमंद कि मदद के लिए तत्पर रहते है सोनू सूद

बॉलीवड स्टार सोनू जो हमेशा जरूरतमंद की मदद के लिए तत्पर रहते है. सोनू सूद आज बॉलीवुड का ऐसा चेहरा बन चुके है, जिन्हें पूरी दुनियां के लोग उनकी नेकी की वजह से प्यार और इज्जत कि नजरों से देखते है. वहीं सोनू के इस ऐलान के बाद फैंस उन्हें सुपर हीरो बता रहे हैं.

Saffrn

Trending News

Jharkhand Homeguard Case: Pakur में Inspector पर Corruption और Misconduct के...

 झारखंड होमगार्ड में बड़ा विवाद, पाकुड़ के इंस्पेक्टर प्रकाश रंजन पर रिश्वत मांगने और अमानवीय व्यवहार के आरोप, डीआईजी ने जारी किया शो-कॉज नोटिस।Jharkhand...

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...

Jharkhand Cricket Controversy: U-19 Tournament में ‘External Players’ पर बवाल, उम्र...

 झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र...

Airfare Hike News: Fuel Charge बढ़ने से Ranchi Flights महंगी, यात्रियों...

 मिडिल ईस्ट तनाव के चलते ईंधन महंगा, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज बढ़ाया, रांची से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई रूट पर हवाई किराया बढ़ा।Airfare...

Bokaro Encounter News: गोडाबाली पहाड़ी पर Police-Encounter में घायल हुआ अपराधी...

 बोकारो के बालीडीह में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गिरफ्तार, रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, हथियार और मोबाइल बरामद।Bokaro Encounter News बोकारो: झारखंड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img