Wednesday, August 13, 2025

Related Posts

एसपी ने रेल थाना बेतिया का किया निरीक्षण, लंबित कांडों का समीक्षा कर निष्पादन का दिया निर्देश

बेतिया : रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने रेल थाना बेतिया का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में रेलवे थाना के निर्माण, लम्बित कांडों की अघतन पर्यवेक्षण, अपराधों पर अंकुश और रेलगाड़ी में स्कॉर्ट की समीक्षा की।

समीक्षा के क्रम में उपस्थित रेल पुलिस उपाधीक्षक जीतेन्द्र कुमार सिंह और रेल थानाध्यक्ष बेतिया रामजी उपाध्याय को आवश्यक निर्देश देते हुए किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन और यात्रियों की सुरक्षा पर कोताही नहीं बरतने का भी निर्देश जारी किया।

रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रेल अनुमंडल में पड़ने वाले सभी थानों के थानाध्यक्ष को भी बुलाया गया। रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूर्व से ही थाना स्तर पर थानाध्यक्ष निरीक्षण करते आए हैं। जिसपर उन्हें और प्रभावशाली तरीके से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।

इस मौके पर रेल डीएसपी जितेन्द्र कुमार सिंह, रेल थानाध्यक्ष रामजी उपाध्याय के साथ सहायक अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार पांडेय, विजय प्रसाद एवं रेल थाना के महिला व पुरूष सिपाही उपस्थित रहे।

131,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
578,000SubscribersSubscribe