
Desk. भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को कथित तौर पर गाली देने का समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है। वहीं वायरल वीडियो के बाद सपा नेता राम गोपाल यादव ने सफाई दी है।
सीजेआई पर सपा नेता की अभद्र टिप्पणी!
दरअसल, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सपा नेता से अयोध्या फैसले पर सीजेआई की टिप्पणी पर सवाल पूछा गया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, ‘हमें कोई टिप्पणी नहीं करनी है। जब भूतों को जिंदा करते हो, मुर्दों को करते हो, तो वह भूत बन जाते हैं और जस्टिस के पीछे पड़ जाते हैं…अब कहां हैं..आपको अभी भी बाबरी मस्जिद और मंदिर दिख रहा है.. अरे छोड़ो, तमाम #%ये इस तरह की बातें करते रहते हैं तो क्या मुझे उन्हें संज्ञान में लेना चाहिए..।’
हालांकि, बाद में समाजवादी पार्टी नेता ने दावा किया कि उनसे सीजेआई पर कोई सवाल नहीं पूछा गया। उन्होंने कहा, “किसी ने मुझसे सीजेआई के बारे में कुछ नहीं पूछा। सीजेआई एक बहुत प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। मैंने (उन पर) कभी कोई टिप्पणी नहीं की है’ मुझसे बहराइच (हिंसा) के बारे में पूछा गया और मैंने उसका जवाब दिया था।”
दरअसल, रविवार को मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि उन्होंने सदियों पुराने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के समाधान के लिए भगवान से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा था, “अक्सर हमारे पास (निर्णय के लिए) मामले होते हैं लेकिन हम किसी समाधान पर नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसा ही कुछ अयोध्या (राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद) के दौरान हुआ जो तीन महीने तक मेरे सामने था। मैं देवता के सामने बैठा और उनसे कहा कि उन्हें समाधान ढूंढने की जरूरत है।”
Highlights




