Ranchi Murder Case : दरोगा हत्याकांट मामले में एसआईटी टीम गठित, एसएसपी ने…

Ranchi Murder Case

Ranchi : राजधानी रांची में स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या करने के बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि इस हत्याकांट मामले की जांच के लिए एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है। इस टीम में रुरल एसपी को हेड बनाया गया है। इस टीम में 8 थाना प्रभारियों को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही टेक्नीकल सेल और एसएसएल की टीम भी शामिल है। एसआईटी टीम ने जांच शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें- MP Deepak Prakash का हमला-हेमंत सरकार ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिये हैं… 

Ranchi Murder Case : अज्ञात अपराधियों ने मारी थी गोली

बता दें कि आज सुबह अज्ञात हमलावरों ने कांके रिंग रोड के पास स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह हत्या किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। यह घटना उस वक्त घटी जब दरोगा अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने दरोगा से गोली मार दी जिसके बाद रिम्स में इलाज के दौरान दरोगा ने दम तोड़ दिया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img