नामाज कक्ष आवंटन का भाजपाईयों ने किया राज्य स्तरीय विरोध

352
Advertisment

रांची : विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के द्वारा नामाज पढ़ने के लिए झारखंड विधानसभा में एक कमरा आवंटित करने पर राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी इस मुद्दे पर हमलावर हो गई है। सोमवार को मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी विधायक ने विधानसभा के मेन गेट पर भजन-कीर्तन कर विरोध जताया। सत्र के दौरान भी बीजेपी विधायकों ने वेल में आकर नामाज कक्ष आवंटित करने को लेकर जोरदार हंगामा किया। वहीं झारखंड के धनबाद, बोकारो, जामताड़ा सहित अन्य जिलों में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किए।

Advertisment

धनबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं का धरना, लगाया तुष्टिकरण का आरोप

dhanbad 1 22Scope News

विधानसभा में नमाज कक्ष आवंटन मामले पर भाजपा हमलावर हो गई है। पिछले तीन दिनों से आंदोलनरत भाजपा से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तुष्टिकरण के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरणा दिया।

हालांकि बगैर अनुमति धरना देने पर कार्यपालक दंडाधिकारी बन्धु कच्छप ने धरणा देने से रोकने की कोशिश की, लेकिन भाजपाई नहीं माने और धरणा जारी रखा। न्यूज़ 22Scope से बात करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह एवं जिला महानगर अध्यक्षचंद्रशेखर सिंह ने झारखंड सरकार की तुष्टिकरण नीति पर जमकर भड़ास निकाली।

बोकारो में भाजपाईयों ने उपायुक्त कार्यालय के सामने दिया धरना

bokaro 22Scope News

विधानसभा में मुस्लिम विधायकों के नमाज पढ़ने के लिए एक कमरा आवंटित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में एक नया मुद्दा मिल गया है। भाजपा नेताओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देकर आदेश को वापस लेने की मांग की।

धरने में भाजपा नेता प्रकाश ने विवादित बयान देते हुए हेमंत सोरेन को आदिवासी विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह हिजड़े की सरकार है और भाजपा के नेता व कार्यकर्ता अब उनको होश में लाने के लिए निकल चुके हैं। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कमलेश राय ने कहा कि सरकार तुष्टीकरण की नीति अपना रही है। यही कारण है कि प्रदेश में भय, भूख, भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार इन सभी बातों से ध्यान हटाकर धर्म की राजनीति करने पर जुट गई है। हम इसका विरोध करते रहेंगे और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चरणबद्ध आंदोलन भी आगे करते रहेंगे।

जामताड़ा में विस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपाईयों ने की नारेबाजी

jamtara 22Scope News

झारखण्ड विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिये कमरा आवंटित करने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीरेंद्र मंडल और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं संग पुराना कोर्ट स्थित धरना स्थल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। वहीं विस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही सरकार से आवंटन कमरा वापस लेने की मांग की।

मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीरेंद्र मंडल ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में असंवैधानिक तरीके से लोकतंत्र की हत्या की गई। नमाज़ अदा करने के लिये कमरा आवंटन विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के इशारे पर किया गया है। जब तक सरकार इसे वापस नहीं लेती तब तक विरोध जारी रहेगा।

22Scope के लिए राजकुमार जायसवाल, चुमन और निशिकान्त मिस्त्री की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates