रांची: आरजेडी प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन गुरुवार को किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, प्रधान महासचिव संजय यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया की बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी को आगे बढ़ाने का टास्क दिया है। जिस सीट पर राजद को 1985 में जीत मिली थी, और जिस सीट से मजबूत दावेदारी थी वैसे 25 सीट को चिन्हित किया गया है।
उन्होंने बताया की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव महीने में दो दिन झारखंड में प्रवास करेंगे और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कोशिश की जाएगी।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए अभय सिंह ने बताया की पूर्व विधायक संजय यादव को प्रधान महासचिव बनाया गया है। संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश पासवान को बनाया गया, और सभी को टास्क दिया गया ताकि ग्राउंड स्तर तक कमिटी बनायी जाय।