झारखंड में आंधी-बारिश का दौर जारी, 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत

रांची: झारखंड में मौसम ने करवट ली है। एक मई को रांची सहित राज्य के 20 जिलों में आंधी, वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा समेत 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में मेघ गर्जन व हल्की बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दो मई को भी रांची सहित नौ जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है। वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से यह मौसम परिवर्तन हो रहा है। इसके प्रभाव से झारखंड के अधिकतर जिलों में तापमान गिर गया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, इस बदलाव के कारण राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। बोकारो में पारा सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 5.8 डिग्री, रांची में 3.2 डिग्री और मेदिनीनगर में 2.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान बुधवार को 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश की बात करें तो बीते 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा सिमडेगा में 33.8 मिमी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि यह बदलाव पांच मई तक बना रहेगा और इसके आगे भी इसमें विस्तार की संभावना है। हालांकि मई के मध्य में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

राज्य के सभी जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बने रहने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं, बुधवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश देखने को मिली, जिससे मौसम और सुहाना हो गया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img