रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

 रांची: राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों में शनिवार देर रात मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और यह 38.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़कर 23.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी से तो कुछ राहत मिली, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया।

इन जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार को रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग जिलों के लिए बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई है। 28 और 29 अप्रैल को भी झारखंड के कई हिस्सों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 30 अप्रैल के लिए यलो अलर्ट लागू रहेगा।

डाल्टनगंज रहा सबसे गर्म
पिछले 24 घंटे में डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं के चलते गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...