Radha Govind University के विद्यार्थियों ने खेलो इंडिया साइक्लिंग प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, विश्वविद्यालय का नाम किया गौरवान्वित

29
radha govind university
Advertisment

Ramgarh: Radha Govind University के विद्यार्थियों ने खेलो इंडिया साइक्लिंग प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेकर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने खेलगांव रांची में उत्कृष्ट प्रदर्शन हासिल की, जिससे पूरे शैक्षणिक परिसर में हर्ष का माहौल है।

Advertisment

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने कठिन अभ्यास, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। छात्रों की इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय प्रबंधन ने खेल प्रतिभा और युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कुलाधिपति बी एन साह ने सभी विद्यार्थियों को दी बधाई

इस अवसर पर Radha Govind University के कुलाधिपति बी एन साह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि

“खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास का भी आधार है। हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।”

प्रबंधन ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में विश्वविद्यालय द्वारा खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण और संसाधनों को और बेहतर किया जाएगा, ताकि विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

Radha Govind University सचिव प्रियंका कुमारी ने विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के छात्र विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में इसी तरह सफलता का परचम लहराते रहेंगे।

विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर Radha Govind University कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ)  अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने सभी खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए। शारीरिक शिक्षा विभाग के व्याख्याता प्रदीप कुमार रजक टेक्निकल ऑफिशियल में भाग लिया। लेफ्टिनेंट डॉ अमन वर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दिए।

विधायक जयराम महतो ने दी बधाई

डुमरी विधानसभा विधायक जयराम महतो एवं झारखंड साइकलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग, श्रीमती पुष्पा हस्सा JSSPS सदस्य एवं खेलो इंडिया ASMITA साइकिलिंग पूर्वी क्षेत्र 2025-26 के सभी तकनीकी पदाधिकारीयो ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दिए।खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना किए।

Advertisement