अचानक ताला तोड़कर अंदर घुसे और फिर….

जमशेदपुरः अब तक चोर बस घरों में ही चोरी किया करते थे परंतु अब उनके दहशत से भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं।  ऐसा ही एक मामला आज जमशेदपुर में देखने को मिला है जहां एक मंदिर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली गई।

ये भी पढ़ें-आखिर क्या है उस तालाब में जिसको हड़पने पर तुले हैं दलाल !

चोरों ने दान पेटी की चोरी कर ली

चोरों ने मंदिर की दान पेटी की चोरी कर ली। यह घटना जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती स्थित काली मंदिर की बताई जा रही है। इस घटना का पता तब चला जब सुबह पुजारी पूजा करने के लिए मंदिर परिसर पहुंचा।

ये भी पढ़ें-Promise Day पर क्या होता है खास, जानिए….

उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है और मंदिर में रखा दान की पेटी गायब है। पुजारी ने इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल

मंदिर में चोरी की घटना के बाद होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। लोग चोरी की घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!