Jharkhand: राजधानी रांची के Bundu से बड़ी खबर सामने आ रही है। बुंडू में दो युवक-युवती की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली है। दोनों शव को देखने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों युवक युवती रिश्ते में जीजा साली लगते हैं। जीजा साली के एक साथ शव मिलने से अब शंकाओं का दौर शुरु हो गया है। पुलिस सभी पहलू से जांच कर रही है।
साली के सगाई के दूसरे दिम मिली लाश
सबसे बड़ा सवाल यह उठता है क्या यह मामला आत्महत्या का है या फिर ऑनर किलिंग का है क्योंकि साली के सगाई के दूसरे ही दिन यह मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि साली की सगाई के दूसरे दिन वह अपने जीजा के साथ बाहर निकली थी। लेकिन अगले ही दिन दोनों का शव बरामद हुआ। मृतकों की पहचान खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के बारिगाड़ा टोला राउता निवासी अर्जुन पाहान के रुप में की गई है। वहीं युवती की पहचान बुंडू थाना क्षेत्र के नीउरी गांव की आरती कुमारी के रूप में की गई है।
प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है
अब यह ममला प्रेम प्रसंग के तरफ भी जाता दिख रहा है। दोनों के शव एक साथ पाए जाए से आत्महत्या का शक गहराता जा रहा है और साथ ही इसे ऑनर किलिंग के कटघरे में डाला जा रहा है। हालांकि अब पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले में स्पष्टता सामने आएगी।
Highlights







