सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे रांची, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात, रजरप्पा मंदिर में की पूजा अर्चना

commercial advertisement
Ad

रांचीः फिल्म अभिनेता सुपरस्टार रजनीकांत रांची पहुंचे हैं. बुधवार रात राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की. मौके पर राज्यपाल ने सुपरस्टार रजनीकांत को एक पुस्तक भेंट की. वहीं राज्यपाल ने ट्विटर के माध्यम से मुलाकात की फोटो शेयर की और लिखा-“रांची आगमन पर अपने प्रिय मित्र, भारत के महानतम अभिनेओं में से एक और महान व्यक्ति तथा सुपरस्टार से कल राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मिल कर बहुत खुशी हुई. मैं झारखंड की महान धरती पर उनका ह्रदय से स्वागत करता हूं.”

सुपरस्टार रजनीकांत ने रजरप्पा मंदिर में की पूजा अर्चना

रजनीकांत ने आज रजरप्पा मंदिर में पूजा अर्चना की. सुपरस्टार रजनीकांत के झारखंड दौरे की खबर किसी को नहीं थी. इस दौरे को बेहद नीजि माना जा रहा है. सुबह रजरप्पा मंदिर से फोटो वायरल होने के बाद उनके झारखंड में होने की जानकारी मिली. रजरप्पा मंदिर में रजनीकांत के होने की जानकारी मिलते ही फैंस की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी. फैंस ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी भी ली. जिसके बाद सोशल मीडिया में फोटो तेजी से वायरल होने लगा.

Latest

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...
spot_imgspot_img

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है अकाउंट हैक, I4C ने जारी की बड़ी चेतावनी

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज! गिद्दी-भुरकुंडा पुल पर भाजपा का बड़ा बयान

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद NH पर घंटों जाम

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...