Supreme Court ने स्पष्ट किया कि दादा की संपत्ति का जो हिस्सा पिता को मिले, वह उनकी निजी संपत्ति है। पोते का उसमें जन्मसिद्ध अधिकार नहीं।
Google पर 22Scope चुनेंसुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 8 के तहत पिता को मिली दादा की संपत्ति उनकी निजी संपत्ति होगी। पोता उसमें जन्म से हिस्सा नहीं मांग सकता।
Supreme Court Latest News नयी दिल्ली: दादा की संपत्ति पर पोते के अधिकार को लेकर Supreme Court ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि दादा की संपत्ति हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 8 के तहत उनके प्रथम श्रेणी के उत्तराधिकारियों को मिलती है और बंटवारे के बाद पिता को उसका हिस्सा प्राप्त होता है, तो वह हिस्सा पिता की निजी संपत्ति माना जाएगा। ऐसी संपत्ति पर बेटे या पोते का जन्म से कोई अधिकार नहीं बनता।
जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और जस्टिस सुनीता अग्रवाल की पीठ ने एक बेटे की अपील खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। बेटे ने अपने पिता को दादा की संपत्ति के बंटवारे में मिली जमीन में आधे हिस्से का दावा किया था। पिता ने बाद में उस जमीन को बेच दिया था।
Supreme Court Latest News:दादा की संपत्ति में पोते के जन्मसिद्ध अधिकार पर क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?
Supreme Court ने अपने फैसले में कहा कि अपीलकर्ता को उस संपत्ति में जन्म से कोई अधिकार नहीं मिला, जो उसके दादा की मृत्यु के बाद उत्तराधिकार और बंटवारे के जरिए उसके पिता को प्राप्त हुई थी। इसलिए वह इस संपत्ति में बंटवारे की मांग नहीं कर सकता।
अदालत ने स्पष्ट किया कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 8 के तहत उत्तराधिकारियों को मिली संपत्ति को केवल इस आधार पर पैतृक संपत्ति नहीं माना जा सकता कि वह पहले दादा की थी। ऐसी स्थिति में पिता को मिला हिस्सा उनकी व्यक्तिगत संपत्ति होगा।
1997 में नाबालिग बेटे ने दायर किया था मुकदमा
यह मामला वर्ष 1997 का है। उस समय नाबालिग बेटे ने अपनी मां के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर किया था। मां उसकी प्राकृतिक संरक्षक थीं। बेटे ने विवादित जमीन में बंटवारे और अपने आधे हिस्से पर कब्जा दिलाने की मांग की थी।
उसका तर्क था कि जमीन उसके दादा की संयुक्त पारिवारिक संपत्ति थी। दादा की संपत्ति का बंटवारा होने पर यह जमीन उसके पिता को मिली थी, इसलिए उसमें उसका भी अधिकार बनता है।
दरअसल, अपीलकर्ता की बुआ ने दादा की संपत्ति के बंटवारे के लिए मुकदमा दायर किया था। वर्ष 1994 में हुए समझौते के आधार पर अदालत ने फैसला सुनाया था। इस समझौते के तहत विवादित जमीन पिता को मिली थी। अपीलकर्ता बेटे का जन्म भी वर्ष 1994 में हुआ था।
पिता ने 1997 में बेच दी थी जमीन
दादा की संपत्ति के बंटवारे के बाद पिता को मिली जमीन वर्ष 1997 में सेल डीड के माध्यम से बेच दी गयी थी। इसके बाद बेटे ने अदालत में दावा किया कि जमीन में उसका भी आधा हिस्सा है और उसे उस पर कब्जा मिलना चाहिए।
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने बेटे की दलील स्वीकार नहीं की। अदालत ने कहा कि पिता को धारा 8 के तहत उत्तराधिकार और बंटवारे के माध्यम से मिली संपत्ति पर बेटे का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं बनता। इसी आधार पर अदालत ने उसकी अपील खारिज कर दी।
क्या पोते को दादा की संपत्ति में जन्मसिद्ध अधिकार है?
नहीं। Supreme Court ने कहा कि यदि दादा की संपत्ति हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 8 के तहत पिता को मिली है, तो वह पिता की निजी संपत्ति मानी जाएगी। पोते का उसमें कोई जन्मसिद्ध अधिकार नहीं बनता।
दादा की संपत्ति पर पैतृक संपत्ति का दर्जा कब नहीं मिलता?
जब दादा की संपत्ति हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 8 के तहत उत्तराधिकारियों को मिले तो उसे केवल इसलिए पैतृक संपत्ति नहीं माना जा सकता कि वह पहले दादा की थी। पिता को मिला हिस्सा व्यक्तिगत संपत्ति होगा।
इस मामले में बेटे ने क्या दावा किया था?
बेटे ने 1997 में अदालत में दावा किया कि दादा की संपत्ति संयुक्त पारिवारिक संपत्ति थी, इसलिए पिता को मिली जमीन में उसका भी आधा हिस्सा है। Supreme Court ने यह दलील खारिज कर दी।
Highlights


















