नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में दो नए जज की नियुक्ति होने जा रही है. इसके लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी दे दी है. जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट में कुल जजों की संख्या 34 हो जाएगी. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में कुल स्वीकृत जजों की संख्या 34 ही है.
सरकार को भेजी गई थी सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट के दोनों नए जज अगले हफ्ते की शुरुआत में शपथ लेंगे. भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता में सर्वाेच्च अदालत के कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुधांशु धुलिया और गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जमशेद बी परदीवाला को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की थी.
सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे दो नए जज : केंद्रीय विधि मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
इस सिफारिश के कुछ दिनों बाद, शनिवार को केंद्रीय विधि मंत्रालय ने अलग से एक अधिसूचना जारी करके उनकी नियुक्तियों का ऐलान किया. सुप्रीम कोर्ट में सभी पदों पर जजों की नियुक्ति को लेकर लगातार बहस जारी थी, जिसके बाद अब नए जजों की नियुक्तियां होंगी.
लोकतंत्र की जीवंतता ने हमें यहां तक पहुंचाया- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
Highlights




