सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे दो नए जज, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में दो नए जज की नियुक्ति होने जा रही है. इसके लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी दे दी है. जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट में कुल जजों की संख्या 34 हो जाएगी. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में कुल स्वीकृत जजों की संख्या 34 ही है.

सरकार को भेजी गई थी सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट के दोनों नए जज अगले हफ्ते की शुरुआत में शपथ लेंगे. भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता में सर्वाेच्च अदालत के कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुधांशु धुलिया और गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जमशेद बी परदीवाला को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की थी.

सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे दो नए जज : केंद्रीय विधि मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

इस सिफारिश के कुछ दिनों बाद, शनिवार को केंद्रीय विधि मंत्रालय ने अलग से एक अधिसूचना जारी करके उनकी नियुक्तियों का ऐलान किया. सुप्रीम कोर्ट में सभी पदों पर जजों की नियुक्ति को लेकर लगातार बहस जारी थी, जिसके बाद अब नए जजों की नियुक्तियां होंगी.

लोकतंत्र की जीवंतता ने हमें यहां तक पहुंचाया- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

6th जेपीएससी की सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई टली

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...