Ranchi: झारखंड विधानसभा में बीते कल 18 मार्च को बजट सत्र का अंतिम दिन था। अंतिम दिन CM Hemant सोरेन ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और कुछ ऐसा बोल गए कि उससे सनातन धर्म की भावनाएं आहत हो गई है इसके बाद CM Hemant सोरेन पर विपक्ष के द्वारा हमला बोला जा रहा है और अब पूर्व विधायक अणर कुमार बाउरी ने भी सीएम हेमंत सोरेन पर हमला बोला है।
हिंदु पूजा आस्थआ को लेकर सीएम ने उठाए थे सवाल
सीएम हेमंत ने कहा था- कभी कभी कुछ चीजें सोचते हैं तो हंसी आती है कि सबसे ज्यादा सरस्वती पूजा हमलोग करते हैं लेकिन सबसे ब्रिलियंट बच्चे जापान में पैदा लेते हैं सबसे ज्यादा लक्ष्मी पूजा हमलोग करते हैं, विश्वकर्मा पूजा सबसे ज्यादा करते हैं लेकिन सबसे तेज बच्चे चाइना में पैदा लेते हैं, कहीं न कहीं कुछ झोल है, कुछ तो गड़बड़ है, पढ़ो लिखो नहीं डॉक्टर इंजीनियर मत बनो ये पूजा करो वो पूजा करो, कैसे और कहां से विश्व गुरु बनेंगे ये समझ में नहीं आता।
सीएम के इसी बयान पर अब उन्हें घेराजा रहा है। भाजपा नेता अमर बाउरी ने कहा-
धिक्कार है !
हिंदू आस्थाओं के साथ खिलवाड़, देवी-देवताओं का इस प्रकार उपहास करना अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में बैठे लोग अपनी राजनीतिक सुविधा के अनुसार आस्था और परंपराओं का चयनात्मक सम्मान करते हैं। अभी हाल ही में इफ्तार के नाम पर राजनीतिक जुटान करने वाले मुख्यमंत्री जी क्या अन्य धर्मों के प्रति इस तरह की टिप्पणी करने का साहस दिखा सकते हैं?
हिंदू समाज सहनशील है, इसलिए उसकी भावनाओं को आहत करना आसान है
लगातार यह धारणा बनाई जा रही है कि हिंदू समाज सहनशील है, इसलिए उसकी भावनाओं को आहत करना आसान है। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा सदन में दिया गया बयान, जिसमें सरस्वती पूजा, लक्ष्मी पूजा, विश्वकर्मा पूजा और रामनवमी जैसे पवित्र पर्वों को लेकर असंवेदनशील टिप्पणी की गई, वह हमारी सनातन परंपरा, संस्कृति और आस्था का स्पष्ट अपमान है।
सरकारी संसाधनों का उपयोग कर इफ्तार के नाम पर राजनीतिक आयोजन करना और दूसरी ओर हिंदू आस्थाओं का मज़ाक उड़ाना—यह दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं है।


