Gaya-ड्रग इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार के मनोरमा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 201, पटना के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के खान मिर्जा स्थित आवास, गोला रोड स्थित आवास और जहानाबाद स्थित आवास पर निगरानी विभाग की टीम एक साथ छापेमारी कर रही है.
पटना में पदस्थापित हैं ड्रग इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार
गया में निगरानी की टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी खुर्शीद आलम ने बताया है कि जितेन्द्र कुमार की पदस्थापना पटना में है. इनके खिलाफ निगरानी थाने में आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज करवाया गया था. अपनी आय से करीबन डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति रखने का आरोप है. यही कारण है कि गया से लेकर पटना तक चार स्थानों पर एक स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.
इस छापेमारी में अब तक बड़ी राशि में कैश, कई जमीन के कागजात, सोने-चांदी के आभूषण, चार लग्जरी कार समेत कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं. बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग की टीम इन सभी आवासों से जब्त संपत्तियों का अभी आकलन करने में जुटी है. इस छापेमारी के कारण गया से लेकर पटना तक अधिकारियों में हड़कंप मचा है. माना जा रहा है कि जैसे जैसे जांच का दायरा बढ़ता जायेगा, और कई अधिकारियों का नाम सामने आ सकता है.
Highlights


