Syed Mushtaq Ali Trophy 2025 का फाइनल मुकाबला आज (18 दिसंबर) झारखंड और हरियाणा के बीच खेला गया. फाइनल मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भले ही हरियाणा ने टॉस जीता हो. मगर झारखंड ने मैच के साथ साथ पूरे राज्य का दिल जीत लिया. टॉस की बात करें तो, हरियाणा ने फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. यह फैसला खुद हरियाणा की टीम के लिए गलत साबित हो गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए. झारखंड के तरफ से टीम के कप्तान ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेलते हुए शतक जड़ा. इनके शतक के दम पर टीम ने हरियाणा को 263 रनों का लक्ष्य सौंपा. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम झारखंड के गेंदबाजों के सामने टिक ना सकी. हरियाणा ने मैच में अपने 10 विकेट खोकर 193 रन बनाए. इसके साथ ही झारखंड ने खेले गए फाइनल मुकाबले को 69 रनों से जीत लिया.
Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: ईशान किशन ने खेली कप्तानी पारी
Syed Mushtaq Ali Trophy 2025 के फाइनल मुकाबले में झारखंड क्रिकेट टीम के कप्तान ईशान किशन ने कमाल की कप्तानी पारी खेली. उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान 49 गेंदों में 6 चौके और 10 छक्के की मदद से 101 रन बनाए. इनकी पारी के दम पर टीम का स्कोर 262 रन के पार पहुंचा. ईशान किशन के अलावा कुमार कुशाग्र ने भी फाइनल मुकाबले में शानदार 81 रन की पारी खेली. कुशाग्रा ने बल्लेबाजी के दौरान 38 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 81 रन बनाए. हालांकि वह अपने शतक से चूक गए.
Delhi News: सरकारी पेटेंट रिपोर्ट में JIO सबसे आगे, 1,037 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट फाइल
Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: सुशांत और बाल कृष्ण ने झटके 3-3 विकेट
खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में सुशांत मिश्रा और बाल कृष्ण ने गेंदबाजी के दौरान कमाल की बॉलिंग की. सुशांत मिश्रा ने गेंदबाजी के दौरान 4 ओवर में 27 रन देकर 3 बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया. वहीं बाल कृष्ण ने 3.3 ओवर गेंदबाजी की. उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दौरान 38 रन देकर भी तीन बल्लेबाजों का विकेट चटकाया. 10 और आखिरी विकेट भी बाल कृष्ण ने चटकाया.
Highlights


