Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: फाइनल मुकाबले में झारखंड ने दर्ज की शानदार जीत, हरियाणा को 69 रन से हराया

Syed Mushtaq Ali Trophy 2025 का फाइनल मुकाबला आज (18 दिसंबर) झारखंड और हरियाणा के बीच खेला गया. फाइनल मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भले ही हरियाणा ने टॉस जीता हो. मगर झारखंड ने मैच के साथ साथ पूरे राज्य का दिल जीत लिया. टॉस की बात करें तो, हरियाणा ने फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. यह फैसला खुद हरियाणा की टीम के लिए गलत साबित हो गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए. झारखंड के तरफ से टीम के कप्तान ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेलते हुए शतक जड़ा. इनके शतक के दम पर टीम ने हरियाणा को 263 रनों का लक्ष्य सौंपा. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम झारखंड के गेंदबाजों के सामने टिक ना सकी. हरियाणा ने मैच में अपने 10 विकेट खोकर 193 रन बनाए. इसके साथ ही झारखंड ने खेले गए फाइनल मुकाबले को  69 रनों से जीत लिया.

Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: ईशान किशन ने खेली कप्तानी पारी

Syed Mushtaq Ali Trophy 2025 के फाइनल मुकाबले में झारखंड क्रिकेट टीम के कप्तान ईशान किशन ने कमाल की कप्तानी पारी खेली. उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान 49 गेंदों में 6 चौके और 10 छक्के की मदद से 101 रन बनाए. इनकी पारी के दम पर टीम का स्कोर 262 रन के पार पहुंचा. ईशान किशन के अलावा कुमार कुशाग्र ने भी फाइनल मुकाबले में शानदार 81 रन की पारी खेली. कुशाग्रा ने बल्लेबाजी के दौरान 38 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 81 रन बनाए. हालांकि वह अपने शतक से चूक गए.

Delhi News: सरकारी पेटेंट रिपोर्ट में JIO सबसे आगे, 1,037 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट फाइल

Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: सुशांत और बाल कृष्ण ने झटके 3-3 विकेट

खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में सुशांत मिश्रा और बाल कृष्ण ने गेंदबाजी के दौरान कमाल की बॉलिंग की. सुशांत मिश्रा ने गेंदबाजी के दौरान 4 ओवर में 27 रन देकर 3 बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया. वहीं बाल कृष्ण ने 3.3 ओवर गेंदबाजी की. उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दौरान 38 रन देकर भी तीन बल्लेबाजों का विकेट चटकाया. 10 और आखिरी विकेट भी बाल कृष्ण ने चटकाया.

Giddi Marriage Hall Project: ₹3 करोड़ के विवाह भवन पर गिद्दी...

Giddi Marriage Hall Project: जिले के दाड़ी ब्लॉक के गिद्दी 'A' इलाके में CCL के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से बनने वाले प्रस्तावित वेडिंग...

स्वास्थ्य सचिव ने कहा- बिना स्वीकृत अवकाश के रोस्टर ड्यूटी से...

पटना : स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से...

Nirsa Navodaya School News: निरसा नवोदय विद्यालय में आखिर ऐसा क्या...

Nirsa Navodaya School News: निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति...