महिला विकास मित्रों से अश्लील बातें करना आईटी सहायक को पड़ा भारी, चप्पलों और हाथों से की जमकर पिटाई

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली अंचल परिसर में गुरुवार को महिला विकास मित्रों ने आईटी सहायक की जमकर खबर ली. कार्यालय में ही महिला विकास मित्रों ने आईटी सहायक की चप्पलों और हाथों से जमकर पिटाई की. मामले को लेकर महिला विकास मित्रों ने अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और स्थानीय थाना में आवेदन दिया है.

बताया जाता है कि सरकारी कार्याें को लेकर महिला विकास मित्र आरटीपीएस कार्यालय में गई थी. इसी बीच आरटीपीएस काउंटर पर बैठे आईटी सहायक ओमप्रकाश ने महिला विकास मित्र को अपशब्द बोल दिया. साथ ही जाति सूचक शब्दों के प्रयोग किया. यह आरोप महिला विकास मित्र ने लगाई है. आईटी सहायक के अपशब्द कहे जाने के बाद वहां मौजूद महिला विकास मित्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और आईटी सहायक की चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी. जिस कारण कार्यालय के अन्य कर्मी अवाक रह गए.

घटना को लेकर बीडीओ सरोज बैठा, थानाध्यक्ष विवेक जयसवाल, सीओ धर्मेन्द्र गुप्ता को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि अनुसूचित जाति की महिला विकास मित्र सरकारी कार्याें के निष्पादन के लिए जब आरटीपीएस कार्यालय में जाती हैं तो आईटी सहायक महिला विकास मित्रों के साथ अश्लील हरकत करते हैं. जिससे अपमानित महसूस करना पड़ता है.

जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र के कार्य से गुरुवार को महिला विकास मित्र कार्यालय में गई थीं. तब आईटी सहायक ओमप्रकाश ने छेड़खानी की और भद्दी-भद्दी अश्लील बातें करने लगे. मना करने पर आईटी सहायक गाली-गलौज करने लगे और जाति सूचक गाली देने लगे. बीडीओ सरोज बैठा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले को लेकर समुचित कार्रवाई की जाएगी. वहीं सीओ धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि पूर्व में भी आईटी सहायक के स्थानांतरण को लेकर पत्र लिखा गया है.

रिपोर्ट : ब्रजेश झा

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!