शिक्षक नियुक्ति: बिहार लोक सेवा आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञापन, अध्यक्ष ने की अहम घोषणाएं

पटना: शिक्षक नियुक्ति के लिए बिहार लोक सेवा आयोग अगले एक से दो दिनों में विज्ञापन जारी कर सकता है. यह जानकारी आयोग के चेयरमैन अतुल प्रसाद में मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दी. आयोग ने यह पक्का कर लिया है कि रजिस्ट्रेशन और आवेदन इस परीक्षा में अलग नहीं होगा. 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को मिलेगा. दो दिनों में सबकुछ स्पष्ट करते हुए विज्ञापन निकाल दिया जाएगा. इस परीक्षा के लिए अपियरिंग उम्मीदवार को भी मिलेगा मौका.

मेन पेपर में 120 प्रश्न होंगे

अतुल प्रसाद ने कहा कि आयोग ने विज्ञापन का प्रारूप तैयार कर लिया है. सिलेबस का विस्तार नहीं हुआ है. प्राइमरी टीचर के सिलेबस वही है, जो वो पढ़ाते हैं. हालांकि कुछ बदलाव किए गए है. प्राथमिक विद्यालय के लिए एससीईआरटी का सिलेबस होगा. मेधा सूची मेन पेपर पर तैयार होगी. भाषा के प्राप्तांक पर मेधा सूची नहीं बनेगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एक पद के लिए एक ही मेन पेपर होगा. मेन पेपर में 120 प्रश्न होंगे.

शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों को दिखाना होगा अनिवार्य

अतुल प्रसाद ने बताया कि शिक्षक बहाली में CTET 23 अपीयरिंग कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकेंगे. आवेदकों की एक और मांग थी कि जो अपीयरिंग उम्मीदवार है, उनको भी मौका मिलना चाहिए. जो अपीयरिंग उम्मीदवार हैं, उनके लिए 31 अगस्त 2023 तक मौका दिया जायेगा. इसमें डीएलएड और बीएड दोनों के ही अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा. आयोग द्वारा मांगे जाने पर अपियारिंग आवेदकों को अपनी शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों को अनिवार्य रूप से दिखाना होगा.

आवेदन ऑनलाइन लिया जाएगा

अतुल प्रसाद ने कहा कि मेन पेपर 150 की जगह 120 अंक का होगा. जबकि भाषा 100 नंबर का होगा. इसेके लिए 2 घंटे का समय मिलेंगे. कटऑफ डेट 31 अगस्त 2023 होगा. अगर कोई आवेदक दो पद की तैयारी कर रहे है, तो उनको दो पेपर देने होंगे. कॉमर्स ही ऐसा विषय है जिसमें एसटीईटी किए है तो तीन विकल्प है. उन्होंने कहा कि आवेदक जो भी दावा करेंगे, उनका प्रमाणपत्र उनके पास होना चाहिए. आवेदन ऑनलाइन लिया जाएगा. इसके लिए 31 अगस्त तक की सीमा होगी. आवेदक को ऑनलाइन आवेदन के वक्त सभी जरूरी प्रमाणपत्र साथ में देने होंगे और आयोग द्वारा मांगने पर सत्यापन के वक्त देना होगा.

विज्ञापन जारी होने के दो सप्ताह बाद होगा रजिस्ट्रेशन

अतुल प्रसाद ने कहा कि जारी होने वाले विज्ञापन में विस्तार से सारी जानकारी रहेगी. एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए प्राथमिक विद्यालय में पचास प्रतिशत आरक्षण. वहीं निगेटिव मार्किंग पर उनका कहना था कि इसे लेकर कोई मतांतर नहीं है. मेन पेपर में निगेटिव मार्किंग रहेगी.
विज्ञापन जारी होने के करीब दो सप्ताह बाद आवेदकों को रजिस्ट्रेशन का मौका मिलेगा.

आवेदकों के लिए आवासीय प्रमाण पत्र होगा अहम 

अतुल प्रसाद ने कहा कि परिणाम को जारी करने में आयोग ज्यादा वक्त नहीं लेगा और 2 से 3 माह में परिणाम को जारी कर दिया जाएगा।. उम्र के लिए – 1 अगस्त 2023 कट ऑफ तय किया गया है. हालांकि अलग-अलग श्रेणी में न्यूनतम और अधिकतम उम्र के लिए अलग-अलग प्रावधान किए गए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे राज्य वाले आवेदक जो अभी नियोजित हैं, उनके बारे में बताने का आधार आयोग का नहीं है. आवेदकों के लिए आवासीय प्रमाण पत्र अहम होगा.

अब तक 6 लाख तक के परीक्षार्थियों की हुई परीक्षा

अतुल ने बताया कि आयोग के द्वारा अभी तक एक शिफ्ट में 6 लाख तक की परीक्षार्थियों की परीक्षा ली गई है. अगर इससे ज्यादा आवेदक होंगे तो दो शिफ्ट में परीक्षा हो सकती है. हालांकि पहली प्राथमिकता एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराने की होगी. उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आयोग और शिक्षा विभाग के बीच कोई मतांतर नहीं है. हमारे कार्य अलग अलग है. विभाग को निर्णय लेना था. सारे मसलों पर चर्चा हो चुकी है.

Saffrn

Trending News

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में आंधी-वज्रपात का खतरा,...

 झारखंड में मौसम विभाग का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, रांची सहित कई जिलों में आंधी, वज्रपात और बारिश की चेतावनी, जानें पूरा अपडेट।Jharkhand...

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img