पटना : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे पर बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने कटाक्ष किया है। उन्होंने हमला करते हुए कहा कि उनके आने से बिहार में कुछ होने वाला नहीं है। वहीं जिस तरीके से बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नोएडा ने कहा कि 2025 में बिहार में अपने बलबूते सरकार बनाएंगे। उसको लेकर तेजप्रताप ने कहा कि वह अपने बलबूते चुनाव हार भी रहे हैं। उनको हनुमान जी का ग्रह लग गया है। लालू परिवार का नाम लिए हुए रोजी-रोटी नहीं चलेगा। अध्यक्ष बने रहने के लिए तो कटाक्ष करना ही होगा।
विवेक रंजन की रिपोर्ट







