नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से आज बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दिल्ली में मुलाकात की। दोनों के बीच बिहार की सड़क परियोजनाओं के संबंध में सकारात्मक वार्ता हुई। बैठक में बक्सर से भागलपुर तक एक्सप्रेसवे, गंगा पर जेपी सेतु के समानांतर पुल, पटना से कोइलवर एवं अनीसाबाद से दीदारगंज के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की मांग की। केंद्र की लंबे अर्से से लंबित परियोजनाओं जैसे पटना-गया, हाजीपुर-छपरा, महेशखूंट-सहरसा-पूर्णिया NH और मुजफ्फरपुर बाईपास को शीघ्र पूर्ण कराने पर विमर्श हुआ।
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात के बाद पटना पहुंचने पर नितिन गडकरी की खुलकर तारीफ की। तेजस्वी ने कहा कि नितिन गडकरी बिहार की चिंता करते हैं और बिहार के बारे में हमेशा वह पॉजिटिव रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि सड़क निर्माण के मामले में कई पुराने मांग को नितिन गडकरी ने पूरा करने का भरोसा जताया है।
साथ ही अन्य एक्सप्रेसवे बनाने पर भी सम्मति बनी है इसके अलावा जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि भाजपा आरोप लगा रही है कि बिहार में कुछ काम नहीं हुआ। तब तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जोरदार प्रहार किया और कहा कि बिहार में काम हो रहा है लेकिन किसी को दिखाई नहीं दे रहा है तो क्या किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अबतक बिहार में चार से पांच लाख वैकेंसी आई है। इसी सरकार के अंदर 10 लाख लोगों को जो नौकरी देने का वादा किया गया था, उसे पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में भी भारी संख्या में वैकेंसी निकल जाएगी। वहीं तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सीबीआई की अदालत द्वारा राजस्व पेपर लालू प्रसाद के बल को खारिज करने के मामले पर भी टिप्पणी की। तेजस्वी ने कहा कि यह तो सभी जानते हैं कि केंद्र की भाजपा सरकार किस तरह से विपक्ष की लोगों को तंग कर रही है। लेकिन इसका कोई फायदा उनको नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सीबीआई लालू प्रसाद यादव के खिलाफ कार्रवाई करने में लगी है। उसे सीबीआई को कुछ भी हासिल नहीं होगा और उनका परिवार इसे ना डरता है ना झुकेगा।







