Advertisment

तेजस्वी ने भाजपा सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल पर उठाया सवाल, एक्स पर पोस्ट कर लिखा

पटना: लोकसभा चुनाव अब समाप्ति की ओर अग्रसर है। लोकसभा चुनाव के चार चरणों का मतदान हो चुका है और पांचवें चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। सोमवार को पांचवें चरण का भी मतदान संपन्न हो जायेगा। इस बीच एनडीए और इंडिया गठबंधन एक दूसरे पर लगातार आरोप प्रत्यारोप में लगे हुए हैं।

एक तरफ एनडीए गठबंधन के लोग इंडिया गठबंधन पर और खास कर राजद पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर घेर रही है तो दूसरी तरफ तेजस्वी यादव लगातार भाजपा सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल पर सवाल उठा रहे हैं।

इस बीच शनिवार को तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर भाजपा सरकार पर हमला किया है। तेजस्वी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है कि ‘दस साल किसान कंगाल, दस साल युवा-छात्रा बेहाल, दस साल तरक्की फटे-हाल, दस साल प्रगति का बुरा हाल, दस साल भाजपा मालामाल, दस साल फैलाया महा-जाल, दस साल बर्बाद भविष्य-काल, दस साल उम्मीदों का इंतकाल, दस साल भाषणों का भँवर-जाल, दस साल व्यापारियों का जी का जंजाल।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

HIMANTA BISWA SARMA आज मुजफ्फरपुर में करेंगे चुनावी सभा

10 10 10

10

Highlights

Retail Inflation : महंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, जुलाई में खुदरा...

खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने से जुलाई में खुदरा महंगाई 4.45% पर पहुंच गयी। खाद्य महंगाई भी बढ़कर 5.52% हो गयी।Retail Inflation  रांची:...

Jharkhand Teacher Recruitment: 877 सहायक आचार्य की नियुक्ति अटकी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी...

 झारखंड में 877 माध्यमिक सहायक आचार्य की नियुक्ति फिलहाल टल गयी है। शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली डिग्रियों की सूक्ष्म जांच करेगा।Jharkhand Teacher...

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...