Commercial Advertisment

तेजस्वी का हमला, कहा- पूरे देश में ऑपरेशन लोटस चलाने का काम कर रही है BJP

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना बोले बीजेपी अभी पूरे देश में ऑपरेशन लोटस चलाने का काम कर रही है। जिसको हमने पिछले साल रोकने का काम किया हम लोगों ने बीजेपी को बिहार से बाहर किया जो इनका एक प्रोपेगेंडा चल रहा था। ऑपरेशन लोटस उसको भी रोकने का काम किया।

वहीं इंडिया गठबंधन के अगुवाई को लेकर तेजस्वी ने कहा कि इसमें कोई कहीं पेज फंसा हुआ नहीं है। समय पर सब कुछ का फैसला हो जाएगा। बीजेपी डरी हुई है घबराई हुई है। जिस तरीके से इंडिया गठबंधन में कमेटी बन गई जल्द सभी फैसले लिए जाएंगे। वहीं भाजपा लोगों के हाथों में तलवार देना चाहती है। हम लोग लोगों के हाथ में कलम देने का काम कर रहे हैं।

वहीं वन नेशन वन इलेक्शन पर तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा चाहती है कि पूरे देश में कब्जा कर ले। बीजेपी बाद में कहेगी कि वन नेशन वन पार्टी उसके बाद रहेगी। वन नेशन वन रिलिजन उसके बाद वन नेशन वन लीडर तो यह कहा जा रही है। बीजेपी की मनसा साफ दिख रही है कि किसी भी तरीके से देश पर कब्जा करना है और देश को बर्बाद करना है। बीजेपी के मन की बात धीरे-धीरे सामने आ रही है। यह बातें तानाशाही प्रवृत्ति की दिखती है।

तेजस्वी ने कहा कि अंग्रेजों से छुटकारा नरेंद्र मोदी के हाथों से देने के लिए नहीं हुआ। इसलिए 75 सालों में इसी दिन के लिए आजादी नहीं मिली थी कि पहले राजा को हटाया अब देश में एक ही राजा होगा ऐसा नहीं होगा। हम लोग ऐसा चलने नहीं देंगे। अगर वन नेशन वन इलेक्शन की बात करते हैं तो वन नेशन वन इनकम की भी बात करें। आर्थिक रूप से लोगों को और मजबूत करने की जरूरत है। लेकिन बीजेपी की मनसा साफ दिख रही है कि वह अब तानाशाही रवैया में सरकार को चलाना चाहती है। इसीलिए हर जगह कब्जा करने की कोशिश बीजेपी की लगातार हो रही है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा 24 में बीजेपी का सफाया होना तय है।

https://22scope.com/it-is-not-always-right-to-target-the-family-tejashwi-yadav/

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...