Advertisment

तेजस्वी ने लालू के स्वास्थ्य को लेकर दी जानकारी, कई दिनों से चल रही थी तबीयत खराब

पटना : राजधानी पटना से राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की ज्यादा तबीयत खराब हो गई है। उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जा रहा है। अभी थोड़ी देर पहले राबड़ी आवास से लालू यादव पटना के पारस अस्पताल में भर्ती हुए थे। अभी-अभी वह पारस अस्पताल से पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। बता दें कि पारस अस्पताल में लालू यादव के साथ उनके बड़े बेटे व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे। साथ ही कुछ देर पहले उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी अस्पताल पहुंची थी।

Goal 22Scope News

तेजस्वी ने लालू को लेकर दी बड़ी जानकारी

आपको बता दें कि लालू यादव की तबीयत की बारी में जानकारी उनके बेटे व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने दी। उन्होंने कहा कि कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। लगातार हम लोग मॉनिटर कर रहे थे। पता चला कि ब्लड प्रेशर बहुत लो गया था। दिल्ली एम्स में ले जाने की तैयारी थी। अचानक से ब्लड प्रेशर कम हो गया था। जिसके कारण पारस अस्पताल ले जाया गया। लालू यादव का ब्लड प्रेशर 88/44 हो गया था।

डॉक्टर ने कहा- जब तक ब्लड प्रेशर स्टेबल नहीं होता तब तक ले जाना ठीक नहीं – तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि डॉक्टर ने बताया कि जब तक ब्लड प्रेशर स्टेबल नहीं होता तब तक ले जाना ठीक नहीं है। तब हमलोग पर अस्पताल ले गए। किडनी कभी ट्रांसप्लांट हुआ है और हार्ट लेकर भी परेशानी है। सात बजे लालू को दिल्ली ले जाया जाएगा। सब जानते है लालू कलेजा वाले व्यक्ति हैं। दिल्ली एम्स ले जाकर इलाज कराया जाएगा। अभी-अभी ताजा खबर आ रही है कि लालू यादव अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Lalu Tabiat 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking : ज्यादा बीमार हुए लालू यादव, एयर एंबुलेंस से जा रहे हैं दिल्ली

महीप राज की रिपोर्ट

Judicial Service Exam: सुप्रीम कोर्ट ने बदला नियम, अब एक साल...

 सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक सेवा की प्रवेश परीक्षा के लिए वकालत का अनिवार्य अनुभव तीन साल से घटाकर एक साल कर दिया। नया नियम...

JSSC CGL 2023: परीक्षा गड़बड़ी की जांच में CID ने मांगी...

 JSSC CGL 2023 में कथित गड़बड़ी की CID SIT जांच कर रही है। जांच टीम ने लोगों से महत्वपूर्ण जानकारी मोबाइल, WhatsApp या ईमेल...

Ranchi Crime: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था स्कूटी, पुलिस...

रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कूटी चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्कूटी जब्त कर प्राथमिकी...