तेलंगाना के CM आज आएंगे पटना, नीतीश और लालू से करेंगे मुलाकात, राजनीतिक अटकलें शुरू

गलवान घाटी के शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि, देंगे दस-दस लाख रुपये की सहायता राशि

पटना : तेलंगाना के CM के. चंद्रशेखर राव (KCR) का आज बिहार दौरे पर रहेंगे.

दोपहर 12 बजे के बाद वो पटना पहुंचेंगे. बिहार दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात करेंगे.

मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव गलवान घाटी में शहीद बिहार के सपूतों और सिकंदराबाद में दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि देंगे.

साथ ही मृतक परिवार के सदस्यों को मुआवजा की राशि वितरित करेंगे.

तेलंगाना के CM: लगायी जा रही राजनीतिक अटकलें

दोनों के बीच होने वाली मुलाकात को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगायी जा रही हैं.

माना जा रहा है कि इस मुलाकात से नीतीश कुमार को फायदा मिलेगा और

उनका नाम पीएम पद की रेस में और आगे बढ़ेगी. केसीआर बुधवार सुबह पटना पहुंचेगे.

अपनी बिहार यात्रा के दौरान सीएम केसीआर तेलंगाना के सिकंदराबाद में

आग लगने की घटना में जान गंवाने बिहार के 12 मजदूरों के परिवार से मुलाकात करेंगे

और पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देंगे.

इसके अलावा गलवान घाटी में चीन के साथ हिसंक झड़प में शहीद हुए

बिहार के सैनिकों के परिवारों को दस-दस लाख रुपये की सहायता राशि देंगे.

सीएम आवास पर नीतीश कुमार के साथ लंच करेंगे केसीआर

तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव दिन के 12.15 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे.

यहां से चंद्रशेखर राव सीधे सीएम संवाद कार्यक्रम में जाएंगे और वहां चेक वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे.

इसके बाद केसीआर 2 बजे सीएम आवास पर नीतीश कुमार के साथ लंच करेंगे.

दिन में तीन बजे से शाम पांच बजे तक चंद्रशेखर राव सीएम नीतीश कुमार और डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव के साथ रहेंगे. इस दौरान नीतीश और तेजस्वी से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं. बिहार में चंद्रशेखर राव करीब सवा पांच घटे का समय बिताएंगे. इसके बाद शाम 5.30 बजे वो पटना से हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे.

तेलंगाना के CM केसीआर-नीतीश की मुलाकात को सुशील मोदी ने बताया विपक्षी एकता का ‘कॉमेडी शो’

केसीआर और सीएम नीतीश कुमार की प्रस्तावित मुलाकात को बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने विपक्षी एकता का ‘कॉमेडी शो’ करार दिया है. सुशील कुमार मोदी ने वीडियो जारी कर कहा, ‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर भी लालू प्रसाद की तरह परिवारवाद और भ्रष्टाचार में डूबे हैं. उनका जनाधार खिसक रहा है और नीतीश कुमार से उनका मिलना विपक्षी एकता का ‘कॉमेडी शो’ का ताजा एपीसोड होगा.

सुशील मोदी ने कहा कि तेलंगाना में हाल के विधान सभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ टीआरएस दुब्बक और हुजूराबाद, दोनों जगह पराजित हुई. हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में जहां भाजपा 4 से 48 सीट पर आयी, वहीं टीआरएस 99 से घटकर 56 सीटों पर रह गईं.

नीति आयोग की रिपोर्ट के बाद आंदोलन के मूड में गैर राजनीतिक संगठन, कहा- विकास के मुद्दे पर करेंगे संघर्ष

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img