आतंकी सरगना अल जवाहिरी के अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने की खबर

नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी के काबुल में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने की खबर है.

अगस्त 2021 में अफगानिस्तान छोड़ने के करीब एक साल बाद अमेरिका का यहां पहला बड़ा ऑपरेशन है,

जिसमें अलकायदा प्रमुख के मार गिराने का दावा का जा रहा है. जवाहिरी पर अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित कर रखा था.

अफगानिस्तान में हुए अमेरिकी ऑपरेशन को लेकर बाइडेन प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि `रविवार को अलकायदा

के एक विशेष लक्ष्य के खिलाफ अमेरिका की तरफ से अफगानिस्तान में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन चलाया गया जो पूरी तरह से सफल रहा.

ऑपरेशन के दौरान आम आदमी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.’

माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जल्द ही इस ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी देने वाले हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान प्रवक्ता जबीहउल्लाह मुजाहिद ने हमलों की पुष्टि करते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है.

उन्होंने इसे अतरराष्ट्रीय सिद्धांतों का उल्लंघन करार दिया.

2011 में पाकिस्तान में अमेरिकी ऑपरेशन के दौरान मारे गए ओसामा बिन लादेन के

बाद अलकायदा के लिए यह सबसे बड़ा झटका है.

मिस्र के रहने वाले अयमान अल जवाहिरी को अमेरिका पर 9/11 के आतंकी हमले का मास्टर माइंड माना जाता है.

अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के दौरान हुई इस कार्रवाई को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

पिछले 20 वर्षों तक अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में रही, उसके बाद तालिबान का वहां शासन हो गया.

सवाल उठता है कि क्या तालिबान ने अल जवाहिरी को शरण दे रखा था.

जिस तरह ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में अमेरिकी कार्रवाई के दौरान मारा गया था,

उसी तरह अल जवाहिरी के अफगानिस्तान में अमेरिकी कार्रवाई में मारे जाने की खबर है.

Saffrn

Trending News

RJD नेता कैलाश यादव का दावा, झारखंड में अपने दम पर...

Bokaro: झारखंड में गठबंधन के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। जहां एक ओर झामुमो-कांग्रेस एक साथ नहीं दिख रहे हैं वहीं अब...

बढ़ती गर्मी में बदला आंगनबाड़ी का समय, सुबह 7:30 बजे से...

पटना : राज्य भर में तेजी से बढ़ रही गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव...

अवैध गिट्टी बालू का कारोबार, नाबालिग से लोडिंग, माफिया गिरोह का...

शेखपुरा : बिहार में बाल मजदूरी से मुक्त का दावा करने वाले सरकार और अधिकारियों का दावा खोखला साबित हो रहा है। सरकार जागरूकता...

महिला-पुरुष दंगल प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के साथ नेपाल के पहलवानों...

मुजफ्फरपुर : बिहार के प्रसिद्ध सोनपुर मेला की तर्ज पर मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड अंतर्गत गरहा में श्री अर्जुन बाबू पशु मेला एवं...

Road पर लिखा गया धमकी भरा संदेश, काम रोकने की दी...

Jharkhand: केंद्र की मोदी सरकार एक ओर नक्सल मुक्त भारत का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर झारखंड में आए दिन नक्सलियों का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img