जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए गवाही मात्र दो ही दिन, 400 से अधिक आवेदन पेंडिंग

रांची: रांची में बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वालों की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है। एक वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का प्रमाण पत्र बनवाने वाले अभिभावक नियमों की वजह से कलेक्ट्रेट का चक्कर लगा रहे हैं।

इसके बावजूद काम नहीं हो रहा है। क्योंकि, एक वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी के यहां गवाही देनी होती है।

गवाही के लिए सप्ताह में मात्र दो दिन का समय निर्धारित किया गया है। मंगलवार और गुरुवार को गवाही के लिए आवेदक और गवाह को कार्यालय में पहुंचना पड़ता है।

निर्धारित दिन में कई बार कार्यपालक दंडाधिकारी उपस्थित नहीं रहते हैं। ऐसे में आवेदक घंटों इंतजार करने के बाद वापस लौट रहे हैं। गवाही के इंतजार में 400 से अधिक आवेदन पेंडिंग है।

गवाही नहीं होने पर आवेदक निगम में आकर हंगामा कर रहे हैं। क्योंकि, कार्यपालक दंडाधिकारी के कार्यालय से निगम में आवेदन नहीं पहुंच रहा है।

शुक्रवार को भी जन्म प्रमाण पत्र लेने निगम में पहुंचे आवेदक इमरान ने बताया कि जान-बूझकर गवाही के लिए दो दिन का समय निर्धारित किया गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img