पूर्वी चंपारण: बिहार में लगातार घट रही आपराधिक घटनाओं के कारण पहले से बिहार पुलिस की साख दांव पर लगी हुई है और लोग बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ वर्दीधारी खुद ही पुलिस की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने की कसम खाए हुए हैं। बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी विनय कुमार अक्सर पुलिस अधिकारी और कर्मियों को आम लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार करने की सीख देते हैं लेकिन उनकी बातों से इन अधिकारियों को कोई मतलब ही नहीं है। ऐसा ही एक नहीं बल्कि दो दो मामला सामने आया है पूर्वी चंपारण से।
दोनों ही मामले में एक थानाध्यक्ष का ऑडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पहला मामला है जिले के बंजरिया थाना का जहां थानाध्यक्ष ने अपने ही थाना के एक एएसआई के साथ न सिर्फ गाली गलौज की बल्कि उसे हाजत में बंद कर पिटाई भी की। बताया जा रहा है कि बंजरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने अपने थाना के एक एएसआई राज कुमार राम की शिकायत की थी कि वह अपनी ड्यूटी पर देर से आते हैं। उनके रिपोर्ट पर एएसआई को निलंबित कर दिया गया था। निलंबन वापस लिए जाने के बाद जब वे थाना में रिपोर्ट की कॉपी लेने पहुंचे तो थानाध्यक्ष ने उन्हें फोन कर जम कर गाली गलौज की।
यह भी पढ़ें – बिहार में अब मशीनों का भी बन रहा निवास प्रमाण पत्र, मुंगेर में ट्रैक्टर तो बाढ़ में…
पीड़ित एएसआई ने बताया कि थानाध्यक्ष ने न सिर्फ मुझे गाली दी बल्कि उन्होंने मेरे पिता और अन्य पारिवारिक सदस्यों के लिए भी अपमानजनक बातें कही। मामले को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि मामले की जांच सर्किल इंस्पेक्टर से कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
वहीं दूसरी तरफ बजरिया थानाध्यक्ष का एक और ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे एक स्थानीय व्यक्ति को गंदी गंदी गालियाँ देते हुए कई तरह की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़ित कमलेश पंडित ने बताया कि वह एक कागज के लिए थाना पर गया था इसी वजह से थानाध्यक्ष ने फोन कर उसके साथ गाली गलौज की और थाना पर आने के बाद अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। एसपी ने बताया कि दोनों ही मामलों में जांच की जा रही है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- पटना मेयर के घर छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस, समर्थकों ने…
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट


